यूपी की कानून व्यवस्था बदतर: माता प्रसाद पांडे

बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति निरंतर बद से बदतर होती जा रही है। इसी का परिणाम है कि लूट,हत्या,डकैती और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं।

पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री प्रो किरणपाल सिंह के निधन पर परिवार को सांत्वना देने पहुंचे श्री पांडे ने उपचुनाव में प्रदेश में सभी सीट जीतने का दावा करते हुये कहा कि सरकार में कानूनों का दुरुपयोग हो रहा है‌। धान का सरकारी मूल्य कम होने के कारण उन्होंने भी अपना धान सरकार को नहीं बेचा।

बहराइच हिंसा पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह हिंसा भाजपा की सूची समझी सुनियोजित साजिश का हिस्सा थी।

Related Articles

Back to top button