लखनऊ, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जबसे सत्ता में आई है यूपी के कई जिलों में किसानों ने आत्महत्याएं की हैं। उन्होने कहा कि किसान फसलों की बढ़ती लागत और गलत सरकारी नीतियों के चलते कर्ज में डूबता जा रहा है और विवश होकर आत्महत्या तक कर लेता है।
भाजपा ने सभी मेयर प्रत्याशियों का किया एलान
सेना कर रही कई पदों पर भर्ती, लीजिये भाग, जानिये पूरा विवरण
शिवसेना ने बीजेपी के 350 से अधिक सीटें जीतने की, निकाली हवा, जानिये कैसे ?
अखिलेश यादव ने कहा आज देश में अन्नदाता किसान की परेशानियों पर भाजपा की नज़र नहीं है। उसे अपनी खेती और परिवार बचाए रखने के लिए बैंकों और साहूकारों के सामने कर्ज के लिए गिड़गिड़ाना पड़ता है और फिर जब दूसरा रास्ता नहीं सूझता तो फांसी के फंदे पर झूल जाता है। अभी पिछले दिनों प्रदेश में बांदा, फतेहपुर, सहारनपुर, इटावा, सहित कई जिलों में किसान आत्महत्याएं कर चुके हैं।
अखिलेश यादव ने चुनाव को लेकर जाहिर की शंका, कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
बांदा जेल मे एक कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
राष्ट्रपति की बहू ने किया बीजेपी से बगावत, मचा हड़कंप…..
अखिलेश यादव ने कहा कि ताजा घटनाओं मे सहारनपुर में थाना नकुड के ग्राम नल्हेड़ा में कर्ज से परेशान किसान प्रवीण कुमार ने अपनी जान दे दी। हापुड़ जनपद में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लुहारी के कर्जदार किसान योगेश (35) ने परेशान होकर आत्महत्या कर ली। ऐसे ही कई मामले हैं जिनसे किसानों का एक वर्ग अब खेती करना ही नहीं चाहता है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कृषि प्रधान देश में कृषि और कृषक के साथ भाजपा सरकारें दुर्व्यवहार कर रही हैं।