यूपी चुनाव सर्वे- समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी होगी, माया- अखिलेश के बीच कांटे की टक्कर

cm upनई दिल्ली, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर एक टीवी चैनल ने एक सर्वे कराया है। इस सर्वे की माने तो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होगी। ,होगी। इस सर्वे के मुताबिक अखिलेश यादव और मायावती में लोकप्रियता के मामले में कड़ी टक्कर है लेकिन अखिलेश यादव से राज्य की 61 फीसदी जनता संतुष्ट है।

इसमें सबसे अहम विषय है कि राज्य के लिए में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से 61 फीसदी लोग संतुष्ट हैं और समाजवादी पार्टी की सरकार से 60 फीसदी लोग संतुष्ट हैं। बड़ी खबर यह है कि भारतीय जनता पार्टी को 100 का आंकडा पार कर सकती है। वही कांग्रेस केवल 10 सीटों में ही सिमट सकती है।

क्षेत्रों की बात करें तो भाजपा पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आगे रहेगी। वहीं रोहिलखंड में सपा आगे रह सकती है। अवध में सपा और बसपा में काटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। बुंदेलखंड के लोगों का झुकाव किसी एक पार्टी की और नहीं है।

सर्वे के अनुसार मुस्लिम वोट समाजवादी पार्टी के साथ रहेंगे तो मायावती को दलितों का समर्थन मिलेगा। 55 फीसदी सवर्ण भाजपा को मतदान कर सकते है। समाजवादी पार्टी को 15 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को नौ फीसदी और कांग्रेस को पांच फीसदी लोग पसंद करते हैं।

23 जुलाई से 7 अगस्त के बीच उत्तर प्रदेश की 403 में से 65 विधानसभा सीटों पर सर्वे किया गया। 256 पोलिंग बूथ पर ये सर्वे किया गया जिसमें 4 हजार 452 वोटरों की राय ली गई हर वोटर से आमने – सामने बात की गई। लोकनीति और सीएसडीएस ने ये सर्वे किया है।

2012 के चुनाव मे, समाजवादी पार्टी को 228, बहुजन समाज पार्टी को 80, भारतीय जनता पार्टी को 42, कांग्रेस को 29 और अन्य को 24 सीटें मिलीं थी।

 

यूपी के 20 फीसदीसवर्ण वोटर्स किस ओर?
पर्सेंटेज
बीजेपी55%
कांग्रेस5%
सपा15%
बसपा9%
अन्‍य17%
अन्‍य ओबीसी वर्ग (मौर्य, कुर्मी, कोरी)पर्सेंटेज
बीजेपी38%
सपा19%
बसपा23%
कांग्रेस5%
अन्‍य15%
जाटव वोटर्स किस ओर?पर्सेंटेज
बीजेपी8%
सपा8%
बसपा75% (2012 में 68%)
कांग्रेस2%
अन्‍य8%
यूपी के 18 फीसदी मुस्लिम किस ओर?पर्सेंटेज
बीजेपी4%
सपा62%
बसपा18%
कांग्रेस8%
अन्‍य8%
यूपी के 8% अन्‍य दलित वोटर्स (गैर जाटव दलित वोटर्स) किस ओर?पर्सेंटेज
बीजेपी16%
सपा14%
बसपा56%
कांग्रेस3%
अन्‍य11%
2012 में एेसी थी स्थित‍िपर्सेंटेज
बीजेपी42
सपा228
बसपा80
कांग्रेस29
अन्‍य24

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button