यूपी- जन वेदना पंचायत के द्वारा नोटबंदी से हुए नुकसान की जानकारी देगी कांग्रेस

election1लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी विधानसभा स्तर तक जनवेदना पंचायत करेगी। इस पंचायत के माध्यम से कांग्रेस नोटबंदी के कारण जनता को हुई दिक्कतों को जानेगी। वहीं नोटबंदी से हुए नुकसान की जानकारी कांग्रेस जनता को देगी।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि जल्द ही लखनऊ में एक बड़ी जनवेदना पंचायत करेगी। इसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता व नेता हिस्सा लेंगे। इसके बाद विधानसभावार जन वेदना पंचायत पार्टी करेगी। वहीं नोटबंदी के चलते लोगों हो रही दिक्कतों को लेकर कांग्रेस पार्टी आज उत्तर प्रदेश के दो महानगरों लखनऊ व कानपुर में स्थित आरबीआई दफ्तर का घेराव कर रही है। कांग्रेस के मुताबिक आरबीआई ने 31 मार्च 2017 तक पैसा बदलने का वायदा किया था किन्तु अब वह वायदे से मुकर गई है। आरबीआई ने 15 लाख करोड़ से अधिक जमा पर बैंकों को ब्याज देने से मना कर दिया है, जबकि बैंकों को इसका ब्याज लोगों को देना होगा। नोटबंदी से उत्पन्न हुई स्थिति के कारण औद्योगिक गतिविधि पंगु हो चुकी है। इससे भारत की जनता में आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button