Breaking News

यूपी पुलिस के 21 हजार 295 सिपाहियों को मिलेगा प्रमोशन

लखनऊ, उत्तर प्रदेश पुलिस के 21 हजार 295 सिपाहियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत किया जायेगा।

आधिकारिक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नति के लिये दो सितम्बर को एक प्रस्ताव पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड को प्रेषित किया गया था। बोर्ड ने 21 हजार 295 सिपाहियों को मुख्य आरक्षी पद के लिये उपयुक्त माना और इन सिपाहियों की सूची पुलिस महानिदेशक मुख्यालय को भेज दी। पुलिस महानिदेशक के अनुमोदन के उपरान्त पुलिस उप महानिरीक्षक स्थापना ने बुधवार को प्रोन्न्ति के आदेश जारी कर दिये।

गौरतलब है कि पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से वर्ष 2011 तक भर्ती सिपाहियों की प्रोन्नति के लिए प्रस्ताव भेजे गए थे। भर्ती बोर्ड ने कुल छह विभागीय प्रोन्नति समिति बनाई थी। इन समितियों ने एक-एक सिपाही की स्क्रीनिंग कर कुल 21295 को प्रोन्नति के लिए उपयुक्त पाया है।