यूपी मतगणना: जानिए भाजपा ने अभी तक कितनी सीटें जीती

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 403 सीटों के लिये गुरुवार को हो रही मतगणना के दौरान दिन में सवा तीन बजे तक घोषित चुनाव परिणाम में तीनों सीट सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झोली में गयी हैं।

चुनाव आयोग के मतगणना से जुड़े रुझान के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 403 सीटों में 243 सीट पर भाजपा आगे चल रही है और तीन सीट (पीलीभीत, बरखेड़ा और तिंदवारी) जीत ली हैं। वहीं मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने 120 सीटों पर बढ़त बना ली है।

इसके अलावा भाजपा की सहयोगी दल अपना दल (एस) 11 एवं निषाद पार्टी 07 सीट पर और सपा की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 10 एवं सुभासपा 04 सीट पर आगे चल रही है। इसके अलावा कांग्रेस 02 और बसपा के उम्मीदवार 01 सीट पर आगे चल रहे हैं।

इसके अलावा प्रतापगढ़ की कुंडा सीट से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की जनसत्ता दल लोकतांत्रिक दो सीट पर आगे चल रही है।

ये रूझान डाक मतपत्रों और ईवीएम के मतों की गिनती के आधार पर जारी किये गये हैं। अभी तक किसी सीट का परिणाम घोषित नहीं हुआ है।

मतगणना के क्षेत्रीय आधार पर विश्लेषण से पता चलता है कि बुंदेलखंड के झांसी और बांदा जिलों की सभी सीटों पर भाजपा आगे है, जबकि बांदा की तिंदवारी सीट पर भाजपा के रामकेश निषाद ने सपा के बृजेश प्रजापति को हरा दिया। इसके अलावा पीलीभीत सीट से भाजपा के संजय सिंह गंगवार ने सपा के शैलेन्द्र सिंह गंगवार को छह हजार से अधिक मतों से और पीलीभीत जिले की बरखेड़ा सीट से भाजपा के उम्मीदवार स्वामी प्रवक्तानंद ने पूर्व मंत्री और सपा प्रत्याशी हेमराज वर्मा को 81,838 मतों के भारी अंतर से हराया।

इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सदर सीट पर एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट पर आगे चल रहे हैं। जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सपा गठबंधन की उम्मीदवार पल्लवी पटेल से मात्र 82 वोट से पीछे चल रहे हैं। साथ सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य कुशीनगर की फाजिलनगर सीट पर लगातार पिछड़ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button