यूपी में अवैध हथियार बरामद, 37 लोग गिरफ्तार…

बाराबंकी , लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बाराबंकी पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस ने अलग–अलग जगहों से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद कर 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने आज बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने पुलिस को अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया था।