यूपी में आप शिक्षक प्रकोष्ठ का विस्तार, आठ नए जिलाध्यक्ष घोषित

लखनऊ, आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश में अपने शिक्षक प्रकोष्ठ का विस्तार करते हुए बुधवार को प्रदेश के आठ ज़िलों में शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी की तरफ से यह नियुक्ति पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह की स्वीकृति के आधार पर हुई है।

आम आदमी पार्टी (शिक्षक प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती और शिक्षक वर्ग के मामलों में आम जनता की आवाज़ उठाने और उनके हक़ के लिए संघर्ष करने की दिशा में यह नियुक्तियाँ महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने बताया कि उमेश सिंह को इटावा, चेत सिंह को बनारस, राजेश वर्मा को फिरोजाबाद, आलोक दुबे को मीरजापुर, विनोद कुमार को जौनपुर, विद्यासागर यादव को भदोही, अजय वर्मा को बाराबंकी और जितेंद्र श्रीवास्तव को चित्रकूट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मौके पर सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की नीतियाँ सदैव जनहित पर आधारित रही हैं, चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी या न्याय की बात हो। उनका कहना था कि हम सभी शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए निर्देशों और उनके मार्गदर्शन में हर मोर्चे पर जनता के साथ खड़े रहेंगे और संविधान व कानून के दायरे में रहकर जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Back to top button