यूपी में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला

police-upलखनऊ,  उत्तर प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा;आईपीएसद्ध के चार अधिकारियों का आज तबादला कर दिया। गृह विभाग के प्रवक्ता के अनुसार यातायात निदेशालय लखनऊ में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात रोहन पी0 कनय को प्रतापगढ का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है जबकि प्रतापगढ के पुलिस अधीक्षक माधव प्रसाद वर्मा का सेनानायक उत्तर प्रदेशए विशेष वाहिनी परिक्षेत्र लखनऊ के पद पर पूर्व में किया गया तबादला संशोधित करते हुए अब उन्हें यातायात निदेशालयए लखनऊ में पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार भट्ट का इसी पद पर पूर्व में प्रतापगढ किया गया तबादला निरस्त कर दिया गया है। श्री भट्ट अब श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक के पद पर यथावत बने रहेंगे। उत्तर प्रदेश विशेष वाहिनी परिक्षेत्र लखनऊ में सेनानायक के पद पर तैनात विपिन कुमार मिश्र का श्रावस्ती में पुलिस अधीक्षक के पद पर पूर्व में किया तबादला निरस्त कर दिया गया है। श्री मिश्र अब सेनानायक उ0प्र0 विशेष वाहिनी परिक्षेत्र लखनऊ के पद पर यथावत बनें रहेंगे।

Related Articles

Back to top button