यूपी में पांच आईएएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पांच अधिकारियों के तबादले किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, गुंजन द्विवेदी को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का मिशन निदेशक बनाया गया है। वहीं रत्नेश सिंह को प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ का अपर निदेशक नियुक्त किया गया है।

अशोक कुमार को सिंचाई, जल संसाधन और कारागार विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा गिरिजेश कुमार त्यागी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, (यूपीपीएससी) प्रयागराज का सचिव बनाया गया है।

अनीता वर्मा सिंह को उच्च शिक्षा विभाग के साथ-साथ लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी की जिम्मेदारी दी गई है। सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यप्रणाली में तेजी और बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button