यूपी में बड़े पैमाने पर एएसपी व डीएसपी के तबादले, जिलों में मिली नई तैनाती

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को बड़े स्तर पर पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न जिलों, पुलिस कमिश्नरेट और विशेष इकाइयों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) व पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी सूची के अनुसार, सतीश चंद्र शुक्ला को भदोही से चंदौली, प्रेमचंद को उन्नाव से राज्य मानवाधिकार आयोग लखनऊ, तथा अभिषेक प्रताप अजय को कन्नौज से बुलंदशहर में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया है।
इसके अलावा राजेन्द्र कुमार मिश्र को मेरठ से गोरखपुर पीएसी, राजेश कुमार श्रीवास्तव को सीतापुर से मेरठ, विवेक त्रिपाठी को आजमगढ़ से सीतापुर तथा पंकज कुमार श्रीवास्तव को बरेली से आजमगढ़ भेजा गया है। विजय द्विवेदी को बदायूं से प्रयागराज पीएसी और अभिषेक कुमार सिंह को लखनऊ से बदायूं में नई जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य तबादलों में शंकर प्रसाद को बुलंदशहर से मुरादाबाद पुलिस अकादमी, पियूष कान्त राय को आगरा से चित्रकूट, सत्यपाल सिंह को चित्रकूट से मुरादाबाद पीटीसी, आलोक प्रसाद को सीतापुर से कानपुर देहात और अरुण कुमार सिंह को फतेहगढ़ से यातायात निदेशालय लखनऊ भेजा गया है।
वहीं, नीरज कुमार सिंह को आगरा से फतेहगढ़, राहुल मित्तल को मैनपुरी से तकनीकी सेवाएं लखनऊ, अभिषेक तिवारी को मेरठ से मैनपुरी तथा महेन्द्र पाल सिंह को फतेहपुर से सीबीसीआईडी लखनऊ में तैनाती दी गई है। इसके अतिरिक्त ज्ञान प्रकाश राय को गाजियाबाद से फतेहपुर, अशोक कुमार सिंह को बहराइच से लखनऊ मुख्यालय, संजीव कुमार सिन्हा को रायबरेली से पुलिस मुख्यालय लखनऊ और आलोक सिंह-III को प्रयागराज से रायबरेली भेजा गया है।





