यूपी में भाजपा ने पांच जिलाध्यक्ष नियुक्त किये

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने सोमवार को पांच जिलों के जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह ने श्रावस्ती, बाराबंकी, उन्नाव, बदायूं एवं संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष घोषित किये।

उन्होने बताया कि अवध क्षेत्र के श्रावस्ती में महेश कुमार मिश्रा,बाराबंकी में शंशाक कुशमेश,उन्नाव में अवधेश कटियार को जिलाध्यक्ष बनाया गया है जबकि ब्रज क्षेत्र से बदायूं में राजीव गुप्ता और गोरखपुर क्षेत्र में संतकबीरनगर से जगदम्बा श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button