यूपी में ये दो दिन हो सकती है भारी बारिश….

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में बुधवार से फिर बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के पूर्वी इलाकों में गुरुवार से बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

विभाग से आज मिली जानकारी के अनुसार बुधवार और गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश या गरज और चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुधवार को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा लेकिन गुरुवार को यहां के भी कुछ हिस्सों में बारिश या बौछारें पड़ने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में बीते दिनों हुयी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों का काफी नुकसान हुआ था। अब फिर बारिश होने से उनकी बची.खुची फसल भी नष्ट होने की आशंका पैदा हो गयी है। इस बीचए उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे है। गाजीपुर में न्यूनतम तापमान छह डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम है। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9ण्2 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

Related Articles

Back to top button