यूपी में सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी लोजपा (रामविलास)

प्रयागराज, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

पार्टी में पूर्वी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान ने कहा कि केंद्र में पार्टी का भाजपा के साथ गठबंधन है, लेकिन प्रदेश में किसी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी “यूपी फर्स्ट, यूपी वाले फर्स्ट” के मिशन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और 2027 में सत्ता की चाबी लोजपा (रामविलास) के हाथ में होगी।

राजीव पासवान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीए के नाम पर वंचित समाज को गुमराह किया जा रहा है। साथ ही सवाल उठाया कि कांग्रेस सरकार के समय कांशीराम को भारत रत्न क्यों नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि पार्टी अपने संस्थापक रामविलास पासवान के कार्यों को लेकर जनता के बीच जा रही है और उसे अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है।

Related Articles

Back to top button