Breaking News

यूपी में 41 आईएएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रशासनिक फेरबदल किया है। उन्होंने यूपी में 41 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिये हैं। सिचाई एवं जल संसाधन विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात योगेश कुमार शुक्ल का ट्रांसफर कर लखनऊ में विशेष सचिव के साथ राज्य संपत्ति अधिकारी बनाया है। सत्येंद्र सिंह यादव को एलडीए से हटा दिया गया है। उनकी जगह पीएन सिंह की नियुक्ति की गई है।

इलाहाबाद में मंडलायुक्त राजन शुक्ला का ट्रांसफर कर नागरिक सुरक्षा एवं राजनैतिक पेंशन विभाग में प्रमुख सचिव पद पर कार्यरत किया गया है। इसके अलावा आगरा के मंडलायुक्त आईएएस अधिकारी चंद्रकांत का भी तबादला किया गया है। वे अब लखनऊ में राज्य मानवाधिकार आयोग में सचिव राज्य होंगे।

इसके अलावा राजीव रौतेला को गोरखपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी कुमार रविकांत सिंह को लखनऊ में अपर आयुक्त के रूप में कार्यरत किया गया है। वहीं, राकेश कुमार सिंह अब कानपर देहात के नए डीएम होंगे। नरेंद्र शकंर पांडे को जालौन का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वे वित्त विभाग में विशेष सचिव थे। वाराणसी में विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव का तबादला करके उन्हें विशेष सचिव, सिचाईं एवं जल संसाधन विभाग बनाया गया है।