यूपी मे काग्रेंस कार्यकर्ता गांव-गांव मे झण्डा फहरायेंगे

बस्ती , उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर नेता,कार्यकर्ता गांव-गांव मे झण्डा फहरायेगे। इसके लिए तैयारियां अभी से की जा रही है।

पार्टी पदाधिकारियो ने वृहस्पतिवार को बताया कि 28 दिसम्बर को पार्टी की स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव में पार्टी का झण्डा फहरायेंगे। इसके लिए सेक्टर प्रभारियो को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव मे जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेगे।

इस अवसर पर अधिक से अधिक युवाओ को पार्टी से जोड़ने के लिए सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button