यूपी मे योगीराज, साथ मे दो उप मुख्यमंत्री भी

yogi-adi-newनई दिल्ली,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर योगी आदित्यनाथ  को चुन लिया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव विधायक सुरेश खन्ना रखा है।इसी के साथ दो उप मुख्यमंत्री भी मनोनीत किये गयें हैं। ये नाम हैं- केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा।  भाजपा विधायक मंडल दल ने यह फैसला लिया ।

लोक भवन मे हुई, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिये विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ का औपचारिक चयन हो गया और अधिकृत तौर पर इसकी घोषणा कर दी गयी।योगी आदित्यनाथ भाजपा के सांसद हैं और वह िंहदुत्व का चेहरा हैं। उन्होने अपने पहले भाषण मे , विधायकों को संबोधित करते हुये दो सहयोगियों की मांग की. इस तरह उन्होने यूपी मे दो उप मुख्यमंत्री का रास्ता खोल दिया.  केशव प्रसाद मौर्या और दिनेश शर्मा को उप मुख्यमंत्री के लिये  मनोनीत किया गया।हाईकमान ने विधायक दल के नेता चुनाव के लिये केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव को नियुक्त किया था।

सूत्रों ने बताया कि इसके बाद नये नेता के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। राज्यपाल नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दल के नेता को मुख्यमंत्री मनोनीत करने के साथ ही उनकी राय से शपथग्रहण के कार्यक्रम के लिये सहमति प्रदान करेंगे। नये मुख्यमंत्री के साथ 15 से 20 मंत्रियों के शपथ लेने की उम्मीद है। नये मंत्रियों के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा, सिद्धार्थनाथ सिंह, बसपा से भाजपा में आये स्वामी प्रसाद मौर्य, भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष एस.पी. सिंह बघेल, बुन्देलखंड से दूसरी बार विधायक बने  रवि शर्मा, श्रीमती गरिमा सिंह के नाम प्रमुखता से लिये जा रहे हैं।

इस बीच उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ समारोह रविवार को दोपहर 2.15 बजे तय किया गया है। शपथ ग्रहण समारोह रविवार को 2.15 बजे कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपाध्यक्ष अमित शाह व अन्य नेतागण उपस्थित रहेंगे। नये मुख्यमंत्री के साथ 15 से 20 मंत्री शपथ ग्रहण करेेंगे। सूत्रों ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जायेगा। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button