यूपी, यूके मे बीजेपी तो पंजाब मे कांग्रेस को प्रचंड बहुमत

नई दिल्ली, पांच राज्यों के चुनाव नतीजे सामने आ गयें हैं। उत्तर प्रदेश मे तीन चौथाई बहुमत के साथ बीजेपी ने 15 साल बाद सत्ता में वापसी की। उसे 312 सीटें मिलीं। उत्तराखंड में भी बीजेपी बहुमत में आ गई। पंजाब में,कांग्रेस ने सत्ता में 10 साल बाद वापसी की है। वहीं कांग्रेस ने सत्ता में 10 साल बाद वापसी की है तो गोवा और मणिपुर में बीजेपी और कांग्रेस, दोनों में से किसी को भी इस राज्य में बहुमत नहीं मिला।2017 का आंकड़ा राम मंदिर मुद्दे पर बीजेपी को 1991 में मिलीं 221 सीटों से भी कहीं ज्यादा है। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में वह 328 विधानसभा सीटों पर आगे थी। इस लहर को बीजेपी ने कायम रखा।
| पार्टी |
2012
विधानसभा
|
वोट % |
2014 लोकसभा
80 सीटें
|
2017
विधानसभा
|
वोट % |
| एसपी | 224 | 29.2 | 5 | 47 | 22% |
| बीएसपी | 80 | 25.9 | 0 | 19 | 22% |
| बीजेपी+ | 47 | 15 | 73 | 325 | 40% |
| कांग्रेस | 28 | 11.6 | 2 | 7 | 6% |
| अन्य | 24 | 18.3 | 0 | 5 | 10% |


