Breaking News

यूपी विधान परिषद में आज दिवंगत सदस्य बनवारी सिंह यादव को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधान परिषद की कार्यवाही आज दिवंगत सदस्य बनवारी सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के बाद कल तक के लिये स्थगित कर दी गयी। पूर्वान 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई। नेता सदन उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने समाजवादी पार्टी (सपा) के विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह यादव के गत आठ मार्च को बीमारी के कारण हुए निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सदन ने एक सरल और कर्मठ सदस्य को खो दिया है।

बहुजन समाज पार्टी को चुनाव आयोग से मिली, बडी राहत

 उन्होंने कहा कि 68 वर्षीय यादव सदन के सम्मानित सदस्य थे और वह विधान परिषद की कई समितियों से भी जुड़े थे। उनका निधन अपूरणीय क्षति है। सदन में सपा और विपक्ष के नेता अहमद हसन ने यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सपा ने एक बहुत अच्छा और कुशल नेता खो दिया। यह सदन का भी बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के हाथों को मजबूत करने में यादव का बड़ा योगदान था।

जस्टिस कर्णन ने, सुप्रीम कोर्ट से, सजा पर रोक लगाने की मांग की

 वह सच्चे समाजवादी थे। भगवान उनके परिजन को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे। सदन में बसपा के नेता सुनील चित्तौड़ ने कहा कि बनवारी सिंह यादव सर्वसमाज के कल्याण के लिये सोचते थे। समाज सेवा के प्रति उनकी लगन हम सबके लिये उदाहरण है।

मीडिया, अदालतों और न्यायाधिकरणों को, जस्टिस कर्णन के लिये, सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश

 वह सदन की कई समितियों के सदस्य रहे और वह बदायूं में सपा के स्तम्भ भी थे। इसके अलावा शिक्षक दल के नेता ओमप्रकाश शर्मा, सदन में भाजपा के उपनेता यग्यदत्त शर्मा, निर्दल समूह के नेता राज बहादुर सिंह चंदेल समेत कई सदस्यों ने बनवारी सिंह यादव को खिराज-ए-अकीदत पेश करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

जजों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले, दलित जज को सुप्रीम कोर्ट ने भेजा जेल 

 सदन में दो मिनट के मौन के बाद सदन की कार्यवाही कल पूर्वान 11 बजे तक के लिये स्थगित कर दी गयी। मालूम हो कि सपा विधान परिषद सदस्य बनवारी सिंह यादव का गत आठ मार्च को अस्पताल में निधन हो गया था। वह कैंसर से पीडि़त थे। विधान परिषद में उनका कार्यकाल 15 जनवरी 2022 तक था। यादव दो बार प्रदेश के मंत्री भी रह चुके थे।

सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया पर लगाया प्रतिबंध,कहा- नहीं चलाएेंगे दलित जज के बयानों को….