यूपी- शिवपाल सिंह यादव बने समाजवादी पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष

shivpalलखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पूर्व एक महत्वपूर्ण फैसले में लोकनिर्माण एवं सिचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव को आज समाजवादी पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने श्री शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश सपा का नया अध्यक्ष मनोनीत किया है। इससे पहले मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा प्रदेश अध्यक्ष थे।
सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने यहां कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज शिवपाल सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया। सपा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज दिल्नी में चल रही है।

सपा में पिछले दो दिन से राजनीतिक हलचल तेज हो गयी है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति और राजकिशोर सिंह को मंत्रिमण्डल से बाहर का रास्ता दिखाया था। यादव ने आज प्रदेश के मुख्य सचिव को हटाकर उनकी जगह राहुल भटनागर को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया है। पिछले सात साल से प्रदेश अध्यक्ष का पद सम्भाल रहे अखिलेश यादव को पहली बार हटाकर उनके चाचा और प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री शिवपाल को सपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि चाचा-भतीजे के बीच चल रही टसल समाप्त हो गयी है। अब सरकार का कामकाज मुख्यमंत्री अखिलेश याद देखेंगे जबकि संगठन की जिम्मेदारी शिवपाल यादव की होगी। सूत्रों ने इस बात से इन्कार भी नहीं किया कि श्री शिवपाल सिंह यादव भविष्य में सरकार से बाहर भी हो सकते हैं। सूत्रों ने बताया कि शिवपाल सिंह यादव के प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने का फैसला परिवार में लम्बी बातचीत के बाद दिल्ली में लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button