ये फल कर देगा डेंगू की छुट्टी ….

नई दल्ली, डेंगू मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। 20वीं शताब्दी की शुरुआत में वैज्ञानिकों को इस बात का पता चला कि यह बीमारी डेंगू वायरस की वजह से होती है। डेंगू, एक प्रकार के वायरस से होने वाला रोग है जो की संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। इस रोग में तेज बुखार, सिर दर्द, बदन दर्द, जी मचलना, उलटी, दस्त और त्वचा पर लाल दाने हो जाते है। यहां तक की इलाज में देरी की वजह से कई बार व्यक्ति की जान भी जा सकती है। ऐसे में इस जानलेवा बीमारी से राहत दिलाने में एक पहाड़ी फल आपकी मदद कर सकता है। आइए जानते है इसके बारे में ।
जी हां डेंगू से राहत दिलाने में पहाड़ी फल कीवी आपकी बहुत मदद कर सकता है। इस एक फल में कई फलों के बराबर विटामिंस और मिनरल्स होते हैं। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, पोटैशियम व अन्य तत्व डायबिटीज से लेकर डेंगू तक में राहत देते हैं।
डेंगू के रोगी के शरीर में ब्लड प्लेटलेट्स तेजी से गिरने लगती हैं। जिन्हें ठीक करने में कीवी काफी मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर को ताकत देने के साथ डेंगू से जल्दी रिकवर होने में भी मदद करता है। डॉक्टर भी डेंगू के मरीजों को कीवी खाने की सलाह देते हैं।
कीवी में ग्लाइकेमिक इंडेक्स की मात्रा कम होती है। जिसकी वजह से खून में ग्लूकोज नहीं बढ़ता। यही वजह है कि यह डायबिटीज, दिल के रोग और वेट लॉस में काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा इसमें केले जितना ही पोटैशियम भी पाया जाता है जो ऑस्टियोपोरोसिस के मरीजों के लिए अच्छा होता है। यह हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद करता है।





