योगी के जनता दरबार में अफरा-तफरी, कई लोगों को लगी चोट

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार कार्यक्रम में उमडी भीड की वजह से चंद पल के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। श्री योगी के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर सुबह से ही फरियादियों का हुजूम उमड पडा।

भीड की वजह से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, जिसकी वहज से कई लोगों को   चोटें आयीं लेकिन कोई बडा हादसा नहीं हुआ। अधिकारियों ने स्थिति को संभाल लिया। जनता दरबार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button