योग गुरु बाबा रामदेव’ से हुई बड़ी गलती, सोनाक्षी सिन्हा को कहा ये………

मुंबई,  योग गुरु बाबा रामदेव लोकप्रिय डांस रियलिटी शो नच बलिए 8 में योग सिखाते नजर आएंगे। पतंजलि ब्रांड द्वारा प्रायोजित नच बलिए 8 के सेट पर रामदेव  सुरक्षा के बीच पहुंचे। शो के निर्माताओं ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कमांडो और खोजी कुत्तों की व्यवस्था की।

शो के जज बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा, मोहित सूरी और टेरेंस लुईस रामदेव बाबा के साथ योग करते भी नजर आए लेकिन योग करते-करते बाल ब्रह्मचारी बाबा रामदेव ने ऐसा कुछ कर दिया कि, देखने वाले देखते रह गए। दरअसल, बाबा रामदेव नच के मच पर उन्होंने गलती से सोनाक्षी सिन्हा को मीनाक्षी कह दिया।जिसके बाद सभी उनकी इस गलती पर हँसाने लगे और बाते करने लगे। फिर क्या था अपनी सूझ बूझ दिखाते हुए। रामदेव ने अपनी गलती सुधारी और सोनाक्षी से माफ़ी भी मांगी।

सेट से सूत्र ने कहा, कड़ी सुरक्षा रही। सेट पर उनके लिए जेड प्लस सुरक्षा रखी गई। शो में दर्शक रामदेव को योग करते देख सकते हैं। रामदेव ने शो के निर्णायकों सोनाक्षी सिन्हा, मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और फिल्म निर्माता मोहित सूरी को कपालभाती सिखाई। नच बलिए 8 का प्रसारण टेलीविजन चैनल स्टार प्लस पर होता है।

Related Articles

Back to top button