रणवीर के साथ नए एड के लिए उत्साहित हैं फराह

farhaमुंबई,  कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के साथ एक एड की शूटिंग कर बहुत उत्साहित हैं। इस एड को उन्होंने डायरेक्ट किया है। फराह ने  ट्विटर पर एक वीडियो ट्विट शेयर किया और लिखा, यह हेड एंड शोल्डर का एड है, जिसे मैंने रणवीर कपूर के साथ शूट किया है…डैंड्रफ नहीं चलेगा। नीले और सफेद पारंपरिक कपड़ों में रणवीर अपने बालों को अपने हाथों से संवारते और लोगों को बताते नजर आ रहे हैं कि डैंड्रफ नहीं चलेगा। यू-ट्यूब पर जारी 25 सेकंड का यह एड डैंड्रफ से छुटकारा पाने पर जोर देता है। रणवीर ने इस एड के जरिए पहली बार फराह के साथ काम किया है।

Related Articles

Back to top button