रणवीर सिंह की पसंद सेक्स चैट विद पप्पू एंड पापा

ranveer singhमुंबई, बॉलीवुड के बाजीराव यानी रणवीर सिंह को बेबाकी के लिए जाना जाता है। चाहे उनकी निजी जिंदगी हो फिल्मों की बात या सेक्स लाइफ वह हमेशा खुलकर बोलते हैं। रणवीर ने सेक्स और युवाओं के बारे में बाते करते हुए कहा, आज के युवा सेक्स को वर्जित नहीं मानते हैं। युवाओं में सेक्स करने को लेकर कोई भी भ्रम नहीं है। हमारे देश में सेक्स को हमेशा गंदा समझा जाता रहा है। इसके बारे में बहुत कम बातें की जाती है। इसके बारे में चर्चा करने पर इसे गंदी वस्तु की तरह से देखा जाता है। यह एक ऐसा विषय रहा है जिसे हमेशा छुपाया जाता है। यह मेरा अपना तरीका है इस मामले में जागरूकता फैलाने का। आज की युवा पीढ़ी सेक्स को वर्जित नहीं मानता है। इसके बारे में बात करने और इस पर विचार रखने से पीछे नहीं हटती है। इसको अब वह कोई गंदी वस्तु की तरह से नहीं देखते हैं। कंडोम का एड करने वाले बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को यशराज फिल्म्स की नई विंग वाई-फिल्म्स का नया प्रोग्राम काफी पसंद आया है। सेक्स चैट विद पप्पू एंड पापा की पहली कड़ी में मैस्टर्बेशन के बारे में बताया गया, जिसे रणवीर ने काफी सराहा। इस वेव सीरीज में उन सभी विषय के बारे में बातें की जानी है जिसे लोग आमतौर पर टाल जाते हैं। यह कार्यक्रम कंडोम और समलैंगिकता वर्जित विषयों पर चर्चा करेगा। इसके पहले एपिसोड में हस्तमैथुन से जुड़े भ्रम के बारे में दिखाया गया है। इस कड़ी को काफी मजेदार तरीके से पेश किया गया है, जिससे लोगों की रूचि भी बनी रहे और जानकारी भी मिल जाए।

Related Articles

Back to top button