रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने 623 करोड़ की कमाई की

मुंबई, बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज कमाई ने भारतीय बाजार में अपने पहले सप्ताह में 623 करोड़ रूपये से अधिक की कमाई कर ली है।

दित्य धर के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर की सीक्वल धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई कर रही है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन की अहम भूमिका है।

सैकनिल्क के प्राप्त आंकड़ों के अनुसार ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने पेड प्रीव्यू के दौरान 18 मार्च को फिल्म ने 43 करोड़ रूपये की कमाई की। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 19 मार्च को 102.55 करोड़ का व्यापार किया।वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ तीसरे दिन 113 करोड़, चौथे दिन 114.85 करोड़ रूपये,पांचवे दिन 65 करोड़, छठे दिन 56.60 करोड़ और सातवें दिन 47.70 करोड़ की कमाई की।इस तरह फिल्म ने भारतीय बाजार में 623.42 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

Related Articles

Back to top button