रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सेवा, समर्पण और त्याग की प्रतिमूर्ति तथा नारी चेतना की सशक्त प्रतीक माता रमाबाई आंबेडकर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता रमाबाई आंबेडकर का जीवन संघर्ष, आत्मबल और सामाजिक चेतना का प्रेरक उदाहरण है। शिक्षित, समरस और जागरूक समाज के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है, जो सदैव समाज को नई दिशा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि माता रमाबाई आंबेडकर ने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा और सामाजिक समानता के मूल्यों को जीवंत रखा, जिससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।

गौरतलब है कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पत्नी रमाबाई अंबेडकर की आज जंयती है। रमाबाई भीमराव अंबेडकर का जन्म 7 फरवरी 1898 को एक गरीब दलित परिवार में हुआ था। महाराष्ट्र के एक छोटे से गांव दाभोल में जन्मीं रमाबाई अंबेडर को रमई या माता राम भी कहा जाता है। बाबासाहेब अम्बेडकर का जीवन रमाबाई से काफी प्रभावित था। उन्होंने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी मदद की। उन्होंने सामाजिक न्याय और सुधार के लिए उनके प्रयासों का भी समर्थन किया।

Related Articles

Back to top button