Breaking News

रवि कुमार दहिया सोना नहीं जीत सके, रजत पदक से करना पड़ा संतोष

टोक्यो , भारत के कुश्ती गुरु द्रोणाचार्य अवार्डी महाबली सतपाल के शिष्य पहलवान रवि कुमार दहिया टोक्यो ओलम्पिक के कुश्ती मुकाबलों में गुरूवार को पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के स्वर्ण पदक मुकाबले में रूसी ओलम्पिक समिति के जावूर युगेव से 4-7 से हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

रवि ने इसके साथ ही भारत को इन खेलों का दूसरा रजत पदक और ओवरआल पांचवां पदक दिला दिया। रवि ने इस रजत के साथ ही लंदन ओलम्पिक के रजत विजेता सुशील कुमार की उपलब्धि की बराबरी कर ली लेकिन वह अभिनव बिंद्रा के 2008 ओलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने के प्रदर्शन की बराबरी नहीं कर पाए।