राखी सावंत का नया अवतार

rakhi-sawant-photos-images-47792 एक दौर के बाद फूहड़ता और अश्लीलता से चर्चित हुई अभिनेत्री को भी यह लगने लगता है कि अब कुछ अच्छा किया जाए। राखी सावंत के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। दर्शकों ने एक खास इमेज में उन्हें लंबे समय तक स्वीकार किया। हालांकि दर्शकों का एक वर्ग उनकी हरकतों के खिलाफ रहा है, लेकिन ये हरकतें खराब रही हों या सही, नाम तो राखी सावंत का हुआ ही है, पर अब राखी नाम नहीं, अच्छा काम भी चाहती है। बहुत कमा लिया नाम और दाम। अब एक नई राखी सावंत परदे पर आने के लिए छटपटा रही है, जो उनका नया रूप होगा। क्या राखी सावंत के दिन पलटने वाले हैं। क्या आपको लगता है कि अब वह फूहड़ता से दूर रहेगी। उनका बिंदासपन तो नजर आएगा लेकिन सभ्यता और सौम्यता के साथ। यह अच्छी बात है कि लंबे समय तक आइटम गर्ल के रूप में स्वीकार की जाती रही राखी को परदे पर अभिनेत्री के रूप में देखा जाएगा।

लंबे समय तक राखी सावंत आइटम गर्ल के रूप में भी नजर नहीं आई। कहां थी वह! क्या ब्रेक ले रखा था! लगता है नए अवतार में आने के लिए कुछ रेस्ट की जरूरत थी ताकि नए रूप में खुद को ढाल सके। जल्द ही राखी चेतना एंटरटेन्मेंट्स के बैनर की फिल्म एक कहानी जूली की में जूली के किरदार में नजर आएंगी। यह एक थ्रिलर फिल्म है जिसका निर्माण चेतना शर्मा ने किया है। इसे हम एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म भी कह सकते हैं। फिल्म में जूली का कैरेक्टर मुंबई में पैर जमाने आई एक ऐसी लड़की का है, जिसे एक युवक से प्यार हो जाता है। अंत में उसे धेखा ही मिलता है और वह हिंसक हो उठती है। इस फिल्म में राखी के अपोजिट अमित मेहरा निखिल कपूर के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में कुल चार गीत हैं जिसमें ओरे पिया सांग हिट हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button