राजनीतिक दौरों के बीच, अखिलेश यादव ने किये धार्मिक स्थलों के दर्शन, तापी की गंदगी से हुये दुखी


सूरत, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सूरत के चारधाम मंदिर के दर्शन किये। यहां अखिलेश यादव ने चारधाम मंदिर, तीन पत्तों का वट वृक्ष का हजारों वर्षों का पौराणिक इतिहास भी जाना।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सूरत के प्रमुख समाजसेवी वेलजी भाई नाकूम, पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी के साथ तापी नदी, जिसे क्वांरी माता नदी भी कहा जाता है, के किनारे पहुंचे। यहां समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्ण का मंदिर देखा। इसी नदी के किनारे कर्ण का अंतिम संस्कार हुआ था। तापी नदी में जलकुम्भी और गंदगी देखकर अखिलेश यादव ने दुःख व्यक्त किया।