Breaking News

राज्यपाल ने की मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के जल्द स्वस्थ होने की कामना

चेन्नई,  तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि ने बुधवार को मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। श्री स्टालिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को लिखे एक पत्र में श्री रवि कहा, “मुझे जानकारी मिली है कि आप कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। आप जल्द स्वस्थ हों।”