राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष व सदस्य ने प्रताप गढ़ जिला कारागार का किया निरीक्षण

प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) बबीता सिंह चौहान एवं सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं और महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होने पाकशाला का निरीक्षण कर बन रहे भोजन की गुणवत्ता को देखा जो सही पाया गया। उसके उपरान्त लाइब्रेरी का निरीक्षण कर जिला कारागार में रखी किताबों को देखा एवं संचालित ई-लाइब्रेरी का अवलोकन किया।

उन्होने जिला कारागार में स्थापित आंवला प्रसंस्करण केंद्र आंवलाकृति को देखा जिसमें बंदियों द्वारा निर्मित आंवला उत्पाद, आंवला जूस, आंवला अचार, आंवला मुरब्बा, आंवला बर्फी इत्यादि बनाया जाता है। इस दौरान जेल अधीक्षक ने महिला आयोग की अध्यक्ष को आंवले के उत्पाद को भेट किया।

उसके उपरान्त महिला बैरक पहुॅचकर बन्दियों से उनके स्वास्थ्य, मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की।
महिला बैरक अहाते में नवनिर्मित ‘‘नर्सरी क्रेच’’ को लोकार्पण महिला आयोग की अध्यक्ष व सदस्य द्वारा किया गया जिसमें छोटे बच्चों को पढ़ने में सुविधा मिलेगी। इस दौरान महिला बन्दियों को फल का वितरण किया गया और छोटे बच्चों को खाने की सामग्री भेट की गयी।
उसके उपरान्त सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र व चिकित्सा कक्ष का अवलोकन किया।

डिप्टी जेलर आफताब अंसारी ने महिला आयोग की अध्यक्ष से कहा कि महिला बन्दियों हेतु एक वाटरकूलर लग जाये तो महिला बन्दियों को ठण्डे पानी की सुविधा मुहैया हो सकेगी जिस पर अध्यक्ष ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि महिला बैरक में एक वाटर कूलर लगवाया जाये। इसके उपरान्त उन्होने महिला बैरक में पौधरोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर संबंधित अधिकारी और जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button