रामनरेश यादव के निधन पर सीएम अखिलेश- खेत खलिहान से जुड़े जननेता को खोया

akhilesh-yadav-1लखनऊ,  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री ने कहा कि राम नरेश यादव जी सादगी पसन्द एवं समाजवादी विचारधारा में विश्वास रखने वाले नेता थे। उन्होंने राजनारायण एवं चौधरी चरण सिंह के साथ काम करते हुए हमेशा गांव, गरीब एवं किसानों की भलाई के लिए संघर्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक, अधिवक्ता एवं राजनीतिज्ञ के रूप में काम करते हुए राम नरेश जी ने जो छाप छोड़ी है उसकी भरपाई कर पाना सम्भव नहीं है। यादव के निधन से प्रदेश की जनता ने खेत एवं खलिहान से जुड़ा एक मृदुभाषी जन नेता खो दिया है।

Related Articles

Back to top button