रालोद नेताओं ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के वरिष्ठ नेताओं ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी, राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे और विधायक अशरफ अली ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल व प्रदेश महासचिव ठाकुर बलराम सिंह भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश की राजनीति व जनहित के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button