राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आवास के पास गोलीबारी,1 की मौत,5 घायल

वाशिंगटन, अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निवास स्थान व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गये।

प्रसारणकर्ता फॉक्स न्यूज के मुताबिक पुलिस को इस घटना की जानकारी स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात 10.06 बजे मिली। घटना की सूचना पाते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गये।

घायलों में दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना के बाद इलाके को पूरी तरह से बंद कर दिया है। पुलिस अभी भी हमलावर की तलाश और घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button