राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र लिए

नयी दिल्ली, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में पांच देशों के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए है जिनमें दो महिला राजदूत भी हैं।

राष्ट्रपति भवन के अनुसार दक्षिण सूडान की राजदूत विक्टोरिया सैमुअल अरु, ओमान के राजदूत इस्सा सालेह अब्दुल्ला सालेह अल शिबनी, पेरू के राजदूत जेवियर मैनुअल पॉलिनिच वेलार्डे, सेशेल्स की उच्चायुक्त ललटियाना एकौचे और कंबोडिया के राजदूत कोय कुओंग ने राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने ट्वीट किया , “ दक्षिण सूडान की राजदूत विक्टोरिया सैमुअल अरु और सेशेल्स की उच्चायुक्त ललटियाना एकौचे के परिचय पत्र स्वीकार करना हर्षदायक है। महिला राजनयिक ऐसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां उठा रही हैं। यह महिलाओं के लिए एक विशेष दिन है।”

Related Articles

Back to top button