राष्ट्रहित के मुद्दों को उठाने वाली मीडिया की जरुरत है- सूर्यप्रताप शाही

presकुशीनगर,  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि देश हित को साधने वाली पत्रकारिता ही सच्ची पत्रकारिता है। एक संवाददाता में यह गुण होना बहुत जरुरी है। कोई भी काम करें तो देशप्रेम पहले होना चाहिये। प्रधानमंत्री भी राष्ट्र को पहले रखते हैं। उन्होंने कंधार घटना की चर्चा करते हुए मीडिया पर करारा प्रहार किया। उस समय बंधकों का नकारात्मक रूप जन मानस को दिखाया गया। यह मीडिया का धर्म नहीं है कि देश के संकट के समय भावनापूर्ण दृश्यों के साथ लोगों को बरगलाया। अमेरिका में होने वाली ऐसी घटना को नहीं दिखाया जा सकता है। यही वजह है कि उसे एक मजबूत देश के रूप में जाना जाता है। शाही ने कहा कि मीडिया जबाबदेह है। सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई पर सवाल उठाने का क्या मतलब है। यहां देशप्रेम सर्वोपरि है इसलिए इस पर सवाल नहीं खड़े होने चाहिए। राष्ट्रहित को उठाने वाली मीडिया की जरुरत है। अब समय आ गया है कि हम सभी अपनी जवाबदेही तय करें। पत्रकारिता के धर्म का पालन करते हुए राष्ट्रधर्म निभाएं।

Related Articles

Back to top button