राष्ट्रीय राजधानी में मौसम हुआ सुहाना

नयी दिल्ली ,  राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह के दौरान मौसम सुहाना रहा और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने आज बताया कि देश के अलग – अलग हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश होने की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला ने कल शाम साढ़े पांच बजे से आज सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जबकि पालम वेधशाला में इस समयावधि के दौरान दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लोधी रोड वेधशाला में 2.4 मिलीमीटर और रिज इलाके में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी।
अधिकारी ने बताया कि अधिकतम तापमान औसत से छह डिग्री सेल्सियस नीचे 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कल का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश : 28.3 और 25.2 डिग्री सेल्सियस था।

Related Articles

Back to top button