राष्ट्र के विकास व सम्मान के लिए भाजपा ही विकल्पः डा. रीता जोशी

rita-bahuguna-joshiइलाहाबाद, राष्ट्र के विकास एवं सम्मान के लिए भाजपा की एकमात्र विकल्प है और दुनिया में भारत की शक्ति की पहचान भाजपा ने ही कराई है। बहुत भटकने के बाद आज मैं सही पार्टी की सदस्य हूं। उक्त बातें डा. रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पहली बार इलाहाबाद आने पर भाजपा के पार्टी कार्यालय पर अपने स्वागत से अभिभूत होकर कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय गौरव के प्रति भाजपा के समर्पण से प्रभावित होकर ही मैंने भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया और मुझे गर्व है कि मैं भाजपा की सदस्य हूं। उन्होंने आगे कहा कि उ.प्र में ही नहीं पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की लहर चल रही है और आगामी विधान सभा में दो तिहाई बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा सरकार बनायेगी। इस दौरान डा. जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इलाहाबाद से ही नहीं सम्पूर्ण प्रदेश से कांग्रेस समाप्त हो गई है। महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने कहा कि डा. रीता जोशी एक जुझारू नेता हैं और पार्टी में इनके शामिल होने से प्रदेश में नई ऊर्जा प्राप्त हुई है। अन्त में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हनुमान प्रसाद केसरवानी के आकस्मिक निधन पर शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की कामना की। इस अवसर पर प्रभा शंकर पाण्डेय, प्रभा शंकर गिरी, शशी वार्ष्णेय, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button