राहुल गांधी के पिता जहाज उड़ाते थे, बेटा साइकिल को धक्का दे रहा: साक्षी महाराज

sakshiएटा,  भारतीय जनता पार्टी  के सांसद साक्षी महाराज ने रविवार को यहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उनके पिता जहाज उड़ाते थे, लेकिन बेटा साइकिल को धक्का दे रहा है।

साक्षी ने यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उप्र में उन्हें समाजवादी पार्टी (सपा) का साथ मजबूरी में लेना पड़ा। उन्होंने साथ ही सपा को भ्रष्टाचार की जननी बताया। भाजपा सांसद ने कहा, चार चरणों के मतदान के बाद भाजपा की 200 से ज्यादा सीटें पक्की हो गई हैं। उप्र चुनाव के सातों चरण पूरे होने पर भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और भाजपा को 300 से ज्यादा सीटें मिलना तय है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चार चरणों के मतदान के बाद सभी राजनीतिक दल सर्वाधिक सीटें मिलने का दावा कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button