राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बछड़े की हत्या की निंदा की

नई दिल्ली, कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल में सार्वजनिक तौर पर यूथ कांग्रेस सदस्यों द्वारा कथित रूप से बछड़े की हत्या की निंदा की है। यूथ कांग्रेस सदस्य केंद्र सरकार द्वारा वध के लिए गाय की बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध का विरोध कर रहे थे। गांधी ने इस घटना को ‘विचारहीन और नृशंस’ करार दिया है। उनका कहना था कि यह उनके लिए और उनकी पार्टी के लिए अस्वीकार्य है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘केरल में जो हुआ वह विचारहीन और नृशंस है और मुझे और कांग्रेस पार्टी दोनों के लिए पूर्णतः अस्वीकार्य है। मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं।’ यूथ कांग्रेस के सदस्यों द्वारा कथित रूप से 18 महीने के एक बछड़े की हत्या खुले वाहन में की गई और केंद्र सरकार के जानवरों के वध के लिए मवेशी बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ नारे लगाए गए। वहीं, उस वक्त वहां मौजूद लोगों के बीच मांस बांटा गया। केरल पुलिस ने यूथ कांग्रेस के कुछ सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button