राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी ने दी हॉकी टीम को बधाई

नयी दिल्ली,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह तथा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने हॉकी टीम को ओलम्पिक खेलों में जीत हासिल करने के लिए बधाई दी है।

श्री गांधी ने कहा, “भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई। यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश को आपकी उपलब्धि गर्व है। आप इस जीत के हकदार थे।”

डॉ. सिंह ने कहा, “हॉकी में कांस्य पदक जीतने की खुशी हुई और पूरे देश के साथ भारत की पुरुष हॉकी टीम को बधाई देता हूं। इस शानदार प्रदर्शन ने वास्तव में मुझे 41 साल पहले की उन स्मृतियों में पहुंचा दिया है जिसने हममें अद्भुत जोश और ऊर्जा भर दी थी। मुझे दृढ़ विश्वास है कि यह जीत खेल बिरादरी और देश के युवाओं को अपने-अपने क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करेगी।”

श्रीमती वाड्रा ने कहा “अतुलनीय खेल का प्रदर्शन किया और देश को एक और मेडल दिलाया। अपनी पुरुष हॉकी टीम का खेल देखकर बहुत खुशी हुई। असाधारण प्रदर्शन।”

Related Articles

Back to top button