रूपिंदर संभालेंगें एचआईएल में दिल्ली की कमान

rupinderनई दिल्ली, हॉकी इंडिया लीग  की फ्रेंचाइजी दिल्ली वेवराइडर्स ने लीग के पांचवें संस्करण के लिए ड्रैगफ्लिकर रूपिंदर पाल सिंह को टीम का कप्तान बनाया है। रूपिंदर न्यूजीलैंड टीम के फॉरवर्ड सिमोन चाइल्ड की जगह लेंगे जिन्हें टीम का उप कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा सेड्रिक डिसूजा टीम के मुख्य कोच होंगे।

टीम में इस बार कुछ नए चेहरें भी होंगे जिनमें ऑस्टिन स्मिथ (दक्षिण अफ्रीका), मैनुएल ब्रुनेट (अर्जेटीना), विंसेट वेनश (बेल्जियम) और भारत के विकास दहिया, मनदीप अंतिल तथा प्रदीप सिंह शामिल हैं। एचआईएल के पांचवें संस्करण की शुरुआत 21 जनवरी से होगा और यह 26 फरवरी तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button