रूसी सेना ने 3,491 यूक्रेन सैन्य ठिकानों को किया तबाह

मॉस्को, रूसी सैनिकों ने युद्ध के दौरान यूक्रेनी सेना के 3,491 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। रूस के रक्षा मंत्री के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

कोनशेनकोव ने कहा ‘यूक्रेन सैन्य ढांचा के कुल 3,491 ठिकानों को अभियान के दौरान ध्वस्त कर दिया गया। 123 बिना आदमी के एरिया व्हेकिल, 1,127 टैंक और अन्य आर्मर कॉम्बेट व्हेकिल, 115 मल्टीपल रॉकेट लाॅन्चर्स, 423 फील्ड आर्टिलरी पिस्तौल और माेरटार्स, विशेष सैन्य व्हेकिल के 934 इकाई को बर्बाद कर दिया।”

प्रवक्ता ने कहा ‘रूस के वायु सेना ने यूक्रेन सेना के 145 ओबजेक्ट् को निशाना बनाया जिसमें तीन बक एम-1 एंटी एयरक्राफ्ट मिसाइल सिस्टम, आठ कमान पोस्ट और संचार केंद्र, पांच गोला बारूद डिपो और ईंधन, सैन्य सामान के 78 केंद्र शामिल हैं।’
रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह भी कहा ‘ रूस के एयरोस्पेस बल ने पिछले 24 घंटे में यूक्रेन में पांच अनमैन्ड व्हेकिल को मार गिराया जिसमें दो बेरख्तर व्हेकिल और एक टोचका-यू टेक्टिकल मिसाइल शामिल हैं।’

24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन के सैनिकों के आक्रामकता के जवाब में दोनेस्तक और लुहांस्क के लोगों के सहायता के लिए युद्ध शुरू किया था। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि विशेष अभियान के तहत यूक्रेन के सैन्य ढांचे को निशाना बनाया जा रहा है, नागरिकों को कोई खतरा नहीं है। मॉस्को ने इस बात पर बार-बार जोर दिया कि यूक्रेन पर अधिकार करने की कोई योजना नहीं है।