लखनऊ-आगरा एक्‍सप्रेस वे पर सीएम अखिलेश खुद गाड़ी चलाकर पहुंचे सैफई

akhileshलखनऊ,  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का ट्रैफिक पहली बार खोला गया। वह इस मार्ग से खुद गाड़ी चलाकर अपने गांव सैफई जा रहे हैं। मुख्यमंत्री सैफई में ही दीवाली का त्यौहार मनायेंगे। मुख्यमंत्री आज एकाएक लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे से अपने गांव सैफई के लिए रवाना हो गये। साथ में उनके बच्चे और कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी हैं। वह अपनी गाड़ी स्वयं चला रहे हैं। रास्ते में मुख्यमंत्री एक्सप्रेस वे पर काम कर रहे मजदूरों से भी मिले। उनके साथ फोटो खिंचवाई। रास्ते में सपा के कार्यकर्ता जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत कर रहे हैं।

अखिलेश अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन पार्टी मुखिया मुलायम सिंह के जन्मदिन 22 नवंबर से एक दिन पहले करने की घोषणा की थी। लखनऊ से आगरा तक के करीब 302 किलोमीटर के इस एक्सप्रेस-वे का दस अक्टूबर को अखिलेश यादव ने रियलटी चेक किया था। उस समय गाड़ी के डैश बोर्ड पर पानी भरा गिलास रखकर गाड़ी को 120-130 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ाया गया था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे देश का पहला रोड रनवे होगा, जहां से फाइटर प्लेन उड़ान तो भरेंगे ही, वहीं उनकी पार्किंग की व्यवस्था भी होगी। यह एक्सप्रेसवे ताज नगरी आगरा से फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई होते हुए लखनऊ आता है। इस पर आठ लेन हैं। पैदल यात्रियों के लिए अंडरपासेज, सर्विस रोड और ग्रीन बेल्ट बना है। सड़क के दोनों ओर दो-दो जगह विश्राम गृह, पेट्रोल पंप, सर्विस सेंटर और भोजनालय भी बने हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button