लखनऊ महोत्सव में किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लगेगा,जानिए पूरा मामला…

लखनऊ, महोत्सव का आगाज कल यानि 25 नवम्बर, रविवार को होने जा रहा है।रविवार दोपहर चार बजे से पहले दिन सैलानियों  के लिये गेट नि:श़ुल्क प्रवेश के लिए खोल दिए जाएंगे।

लखनऊ महोत्सव के पहले दिन लोगों को प्रवेश निःशुल्क महोत्सव स्थल में मिलेगा। यह सुविधा केवल कार्यक्रम स्थल के लिए ही मान्य होगी। सामान्य प्रवेश गेट नंबर चार बंगला बाजार की ओर से होगा। महोत्सव के लिए टिकट की बिक्री  शुरू हो जाएगी। टिकट सभी शटल बसों और यूनिवर्सल बुक स्टॉल में उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा महोत्सव स्थल पर भी चार टिकट काउंटर बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि महोत्सव में आने वाले लोगों के लिए शटल बसों की व्यवस्था की गई है। महोत्सव का उद्घाटन 25 नवंबर शाम साढ़े सात बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।

सीएम योगी ने इस पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि लखनऊ महोत्सव पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेई  को समर्पित होगा। इस बार का महोत्सव पूर्ण रूप से अटल जी की स्मृति में कराया जाएगा। इस बार का आयोजन ‘अटल संस्कृति, अटल विरासत’ की तर्ज पर किया जा रहा है। अटल जी पर आधारित दीर्घा प्रदर्शनी और अटल ग्राम का निर्माण किया जाएगा। लखनऊ जिलाधिकारीे कौशल राज शर्मा ने इस पर जानकारी देते हुए बताया कि ने बताया कि महोत्सव की तैयारियां लगभग पूरी हैं। जो कार्य शेष हैं उन्हें कल  तक पूरा कर लिया जाएगा। उद्घाटन के बाद नीतीश भारद्वाज द्वारा चक्रव्यूह नाटक का मंचन किया जाएगा। इसके बाद कुमकुम आदर्श का मंचन किया होगा।

Related Articles

Back to top button