कमरे की तरफ दौड़े तो खून से लथपथ वह फर्श पर पड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच की जा रही है। सीओ अलीगंज स्वतंत्र कुमार सिंह के मुताबिक, संतोष कुमार पेशे से प्रॉपर्टी डीलर का काम करते थे। शुक्रवार देर शाम संतोष ने घर पहुंचने के बाद कमरे में अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनते ही परिजन कमरे की तरफ दौड़े उन्होंने संतोष को खून से लथपथ हाल में जमीन पर पड़ा देखा। फौरन पुलिस व अन्य लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस की मदद से ट्रामा पहुंचाया। जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।