Breaking News

लखनऊ मेट्रो को सबसे अधिक पैसा केन्द्र सरकार ने दिया- भाजपा

kalraj_650_102315082225प्रतापगढ़,  उत्तर प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने कहा कि लखनऊ मेट्रो को सबसे अधिक पैसा केन्द्र सरकार ने दिया है। यह बात उन्हें ईमानदारी से जनता को बतानी चाहिए। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा से साफ हो गया कि 2017 में बीजेपी की सरकार बनेगी। चुनाव के मुद्दों के बारे में उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार की ध्वस्त कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, गुण्डागर्दी, विकास और नोटबंदी प्रमुख मुद्दा होगा। श्री मिश्र पार्टी की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुवार को प्रतापगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने विपक्षियों पर हमला करते हुए कहा कि संसद न चलने देना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता जानती है कि नोटबंदी के एतिहासिक फायदे होंगे। आज देश की जनता इस मामले पर केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। प्रदेश सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि विकास पूरी तरह से ठप्प है। अराजकता और भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा व बसपा दोनों ने प्रदेश का बेड़ा गर्क किया है। केन्द्र सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास के लिए हजारों करोड़ रूपये दिए है। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एमएलसी शैलेंद्र सिंह, बलवन्त सिंह नगर पालिका अध्यक्ष हरिप्रताप सिंह मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *