Breaking News

लालू यादव – केजरीवाल के पक्ष में खुलकर आए शत्रुघ्न सिन्हा,दिया बड़ा बयान

पटना ,भाजपा नेता  शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर राजनेताओं को हिदायत दी है कि अब बहुत हो गया। नकारात्मक राजनीति और एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिललिला जो चल रहा है, उस पर विराम लगना चाहिए।

भ्रष्ट्राचार के आरोपों से घिरे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लालू प्रसाद यादव को बीजेपी सांसद शत्रुघन सिन्हा का साथ मिला है।

उन्होंने सोमवार को ट्वीट किया कि नकारात्मक राजनीति और विरोधियों द्वारा हमारे राजनेताओं पर कीचड़ उछालना काफी हो चुका है। चाहे वे केजरीवाल, लालू यादव या सुशील मोदी हों।  सिन्हा ने कहा कि अपने दावों को पुख्ता तरीके से साबित करें या रहने दें!

बिहार से लोकसभा सांसद सिन्हा ने कहा हमारी भाजपा निश्चित रूप से ईमानदारी और पारदर्शिता में विश्वास करती है। एक आरोप सिर्फ तब तक है जब तक वह साबित नहीं किया गया। केजरीवाल पर उनके ही पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने 2 करोड़ रुपये घूस लेने का आरोप लगया था। वहीं, लालू प्रसाद यादव के परिवार पर भी बेनामी संपत्ति का आरोप है।