लिंक खोलते ही खाते से दो लाख रुपये हुए गायब

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में मोबाइल फोन पर अंजान लिंक पर क्लिक करते ही बैंक खाते से दो लाख रुपये निकल गये।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि नगर के मुहल्ला कुंजन्यू कुंज कालोनी निवासी विश्वनाथ प्रताप सिंह के फोन पर 22 दिसंबर को एक लिंक आया था। जैसे ही उसने लिंक को खोला उसका फोन हैक हो गया। हैकर ने उसकी डिटेल लेकर उसके खाते से दो लाख रुपये की खरीद कर ली और कुछ एटीएम के द्वारा निकाले गए। जैसे ही उसके मोबाइल पर बैंक से रुपये निकाले जाने का मैसेज आया तो उसे पता चला कि उसके साथ फ्राड हो गया। उसने तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई और बैंक में जाकर उसने खाते को होल्ड करा दिया। इसके बाद पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी।

पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने जिन खातों में रकम भेजी गई है, उनको भी फ्रीज कर दिया है। इस बारे में इंस्पेक्टर अनुज कुमार का कहना है कि लोग अनजाने व्यक्ति के लिंक ना खोलें। उसी व्यक्ति का लिंक खोलें जिसे वह जानते हैं। इस प्रकार का फ्राड़ बहुत बढ़ गया है। लोगों की सावधानी से ही इससे बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button